सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर बिहार में चयनित

गोरखपुर,दिनांक 02/12/2023 को सहायक अभियोजन अधिकारी बिहार प्रदेश के घोषित परिणाम में गोरखपुर विश्वविद्यालय तथा गोरखपुर शहर के कई होनहार छात्र व छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है।श्री महंत यादव सेवानिवृत्त डिप्टी एस पी निवासी पार्वती नगर, आजाद चौक, गोरखपुर की सुपुत्री सुश्री सुम्मी यादव का चयन वर्ष 2023 की सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर बिहार प्रदेश में हुआ है।ये चार बहनो में सबसे छोटी हैं। अन्य बहनों में डाक्टर कविता यादव डाक्टर , श्वेता यादव इंजीनियर (एन टी पी सी), शिखा यादव न्यायायिक सेवा उत्तर प्रदेश में न्यायाधीश हैं।और अब सुम्मी यादव ने भी न्यायिक सेवा में सफलता प्राप्त करके परिवार की परंपरा व गरिमा को बरकरार रखा है। सुम्मी यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता कवलवासी यादव ,पिता महंत यादव तथा अपनी बड़ी बहनों को दिया है। उत्तर प्रदेश यादव विकास एसोसिएसन गोरखपुर सुश्री सुम्मी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।सुश्री सुम्मी यादव के माता पिता ने कहा कि मेरी सभी बेटीयां पढ़ने लिखने में होनहार रही है और आखिरी बेटी ने भी न्यायिक सेवा में सफलता पाकर हमें गौरवान्वित किया है तथा परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading