मंगलसूत्र छिनैती के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 1700 रुपये बरामद
*मंगलसूत्र छिनैती के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 1700 रुपये बरामद*
*मंगलसूत्र बेचकर मिली रकम के साथ पकड़ा गया आरोपी, मुकदमे में बढ़ाई गई धारा*
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में महिला का मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मंगलसूत्र बेचने के बाद प्राप्त 1,700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी की है।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था। घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर रामगढ़ताल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 445/2026, धारा 304(2) भा.न्या.सं. के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी की पहचान आकाश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी मोगलपुरा, थाना पिपराइच, गोरखपुर के रूप में की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1,700 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस का कहना है कि यह रकम महिला से छीने गए मंगलसूत्र को बेचने के बाद प्राप्त हुई थी। आरोपी के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में दर्ज मुकदमे के अलावा एम्स थाने में भी मामला दर्ज है। एम्स थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 276/2026 में धारा 304(2), 317(2), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत कार्रवाई की गई है।
