गोरखपुर, अपना चैरिटेबल ब्लड बैंक के परिसर में सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शहर के कई प्रमुख समाजसेवी और एन.जी.ओ. संचालक शामिल हुए। गोष्ठी में अपना चैरिटेबल ब्लड बैंक के डायरेक्टर अरविन्द यादव ने बताया कि इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर मानव सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि आज भी दुर्घटना और गंभीर बीमारी में रक्त के अभाव में मृत्यु हो रही हैं, इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। गोष्ठी का संचालन अमर सिंह (अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक) ने किया। उन्होंने बताया कि अकेले कोई भी संस्था बड़ा बदलाव नहीं ला सकती, इसलिए सभी संगठनों को नेटवर्क बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने रक्तदान शिविरों को संयुक्त रूप से करने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान मोहन यादव, ममता ओझा (कौशकी फाउंडेशन) ने बताया कि महिलाओं और किशोरियों में एनीमिया और रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।शालिनी दूबे ( ऑल इंडिया नर्सेज फेडरेशन प्रदेश उपाध्यक्ष) ओ.पी. बाबा, डा. शोभित श्रीवास्तव (सनराईज सेवा संस्थान के डायरेक्टर) ने बताया कि आज के परिवेश में सभी लोगों को एक साथ चलने की आवश्यकता है। सामाजिक सेवा में प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग की भावना होनी चाहिए, तभी गरीब और जरूरतमंद तक मदद पहुँच सकेगी। गोष्ठी में रविन्द्र सिंह, सुमित श्रीवास्तव, अख्तर अली (खिदमत फाउंडेशन के डायरेक्टर ),अभिषेक दूबे, अंकुर सिंह “श्रीनेत”, ओंकार वर्मा, आशुतोष, भूपेंद्र सिंह (गुल्लक फाउंडेशन ) राजनारायण त्रिपाठी, विश्वजीत श्रीवास्तव ( सचिव: श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी), अमर नाथ त्रिपाठी, ध्यान अंजन रोनियार, दयानन्द मौर्या, आशीष यादव, सच्चिदानंद मौर्य (फाउंडर सी.स्काई ),सुमित जैसवाल, नीरज सोनी, समाजसेवी /अध्यापक सुनील मणि त्रिपाठी एवं राजकुमार आदि मौजूद रहे। सुमित जैसवाल ने बताया कि, मेरी संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर कार्य कर रही है। हम चाहते हैं कि कोई भी बच्चा खून की कमी या इलाज के अभाव में स्कूल न छोड़े। हम ब्लड बैंक के साथ मिलकर बच्चों के लिए हेल्थ कैंप, शिक्षा से संबंधित, आर्थिक रूप से कमजोर असहाय लोगों की मदद, पौधारोपण जैसे कार्य कराएंगे।अंत में सभी ने जरूरतमंदों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

