गोरखपुर। अभय नंदन इंटर कॉलेज अल्पसंख्यक विद्यालय में विधिक जागरूकता पॉक्सो अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अपर जिला न्यायाधीश शमीम अहमद अंसारी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बाल अधिकारों और कानूनी संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
न्यायाधीश ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कार व्यक्तित्व निर्माण के साथ राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का बुके एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। विद्यालय की बालिकाओं ने हस्तनिर्मित ज्ञान के प्रतीक दीपक भेंट किए। कार्यक्रम सहसंयोजक बेला सिन्हा ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता किशोर-किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है। डॉ. सिद्धार्थ ओझा ने संविधान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक होने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में धनंजय सिंह, उर्मिला यादव, मनीष उपाध्याय, चंद्र प्रकाश, अनिल सहित शिक्षकों का योगदान रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन नोडल शिक्षक दीप्तिमान ने किया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading