गांधी जयंती पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गोरखपुर। अजय नगर, रसूलपुर स्थित आईटी वर्ल्ड चिल्ड्रेन एकेडमी में गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सद्दाम हुसैन के मार्गदर्शन में प्ले-वे से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही गांधी जयंती प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हमद शक़ील ने प्रथम, दिव्या चौहान ने द्वितीय और आलिया हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को बधाई दी गई, जबकि प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बाहर से आए शिक्षक मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिभा का विकास होता है तथा उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading