भाजपा की प्रचंड जीत पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की तरफ़ से भाजपा शीर्ष नेतृत्व को बधाईयां दी हैं

गोरखपुर 5.12.23 को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने भाजपा की प्रचंड जीत पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की तरफ़ से शीर्ष नेतृत्व को बधाईयां दी हैं।
देश की प्रगति में सहायक भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत हुई है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर लिया और जनता ने देश की प्रगति को देखा। महिलाओं को आगे बढ़ाने वाली पार्टी का चयन किया है। इसके लिए मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता को कोटिश: धन्यवाद है। महिलाओं का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है इसके लिए देश में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन बिल पारित होने पर महिलाओं की नजर में भारतीय जनता पार्टी के लिए और प्रधानमंत्री जी के लिए
काफी इज्ज़त बढ़ गई है।
जनता हमेशा सही चुनाव करती है और जनता ने भाजपा को अपने विकास हेतु चयनित किया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading