राजघाट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद

मकान के छत के रास्ते घर मे घुसे चोर ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

चोर की करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

गोरखपुर । राजघाट थाना क्षेत्र के रकाबगंज के रहने वाले अमित कुमार गुप्ता ने राजघाट पुलिस को दिए तहरीर में लिखा कि कभी मेरे मकान के छत से एवं कभी छत के रास्ते होकर सीधी से होते हुए नीचे विगत कई दिनों से कपड़े वहां कीमती सामान गायब हो जाता था जिसकी कीमत लाखों रुपए की हो चुकी है इसको ध्यान में रखते हुए कुछ दिन पहले अपने मकान में कैमरा लगवाया।
विगत 1 दिसंबर को लगभग 3:40 पर उनके मकान के छत के रास्ते चोर घर में घुसकर घर मे रखा कीमती सामान उठा ले गया पीड़ित ने इस संबंध में 2 दिसंबर को रहमत नगर चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह को लिखित शिकायत की लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित अमित कुमार ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल व एसएसपी एडीजी को ट्वीट भी किया है। इस संबंध में रहमत नगर चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर है। छुट्टी पर आने के बाद मामले को देखा जाएगा । वही इस संबंध में राजघाट थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर फोन किया गया तो प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाने पर उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading