गोरखपुर बांसगांव डायबिटीज जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय, बांसगांव में YRG CARE एवं Sanofi के सहयोग से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर YRG CARE की ओर से राजीव एवं मोहम्मद अब्बास रिजवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं समुदाय को डायबिटीज के लक्षण, बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली, नुक्कड़ नाटक एवं हेल्दी प्लेट विषय पर रोल प्ले के माध्यम से डायबिटीज से बचाव, संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल इंचार्ज डॉ. जे.पी. वर्मा, विनय पाठक, देवेंद्र कुमार, प्रभात कुमार मिश्रा एवं अनिल यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से रंजीता सिंह, तारा गुप्ता, मांडवी सिंह, मंजुराल खान, अनूप सिंह, धर्मेंद्र यादव, विजय विक्रम सिंह, निवेदिता सिंह एवं भाग्यलक्ष्मी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त ब्लॉक स्तर से चंद्रकेश सिंह, रोहित पांडेय, मनोज कुमार यादव, निखिल एवं अनिल यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों एवं सक्रिय सहभागिता के लिए पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. जे.पी. वर्मा ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए डायबिटीज के लक्षण, बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि सही खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अपनाकर डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। साथ ही बच्चे स्वयं जागरूक बनकर अपने परिवार और समुदाय में भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply