*मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर एम.ए. अकादमी में संगोष्ठी – शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी : सुनील मणि त्रिपाठी*
गोरखपुर,सनराइज कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में 11 नवंबर 2026 को एम.ए. अकादमी, तुर्कमानपुर के प्रांगण में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्र निर्माता मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अध्यापक, समाजसेवी एवं पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ी शक्ति है। मौलाना आजाद ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार माना था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचानी होगी, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव है।विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी तबरेज सिद्दीकी ने कहा कि मौलाना आजाद का जीवन त्याग, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता और देश की अखंडता के लिए कार्य किया।अन्य अतिथि के रूप में उपस्थित हाजी जलालुद्दीन कादरी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं वाटरमैन ने कहा कि मौलाना आजाद ने शिक्षा के साथ-साथ जल, पर्यावरण और समाज सेवा के महत्व को भी समझाया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।मुख्य वक्ता अधिवक्ता मोहम्मद राफे, गोल्ड मेडलिस्ट डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कहा कि मौलाना आजाद एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने आईआईटी, यूजीसी जैसी संस्थाओं की नींव रखकर आधुनिक भारत की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. एहसान अहमद ने कहा कि मौलाना आजाद का शिक्षा दर्शन आज भी हमें प्रेरणा देता है। हमें बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नैतिक मूल्यों का विकास करना चाहिए।अंत में आयोजक डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply