नगर महापौर ने व्यक्तिगत चैम्पीयनशिप का स्व.ठाकुर प्रसाद ओझा स्मृति पुरस्कार वितरित किया


गोरखपुर। जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आज मुख्य अतिथि सम्मानित नगर महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप का ठाकुर प्रसाद ओझा स्मृति पुरस्कार वितरित किया।
यह पुरस्कार शिक्षक एवं रेडक्रॉस सोसाइटी सहित विभिन्न संगठनों में सक्रिय ज्ञानेंद्र ओझा द्वारा अपने बाबा स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद ओझा के सम्मान में विगत कई वर्षों से प्रदान किया जाता है।
व्यक्तिगत चैम्पीयनशिप का यह पुरस्कार जूनियर बालक वर्ग में बराबर अंक(15)पाने वाले कंपोजिट भगवानपुर क्षेत्र पिपरौली के आदर्श सिंह एवं पूर्व माध्यममिक भटहट के पंकज चौहान को तथा जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट भौवापार क्षेत्र पिपरौली के साक्षी को प्रदान किया गया।
इसी क्रम में प्राथमिक बालक वर्ग में भटहट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिकरिया के दिनेश और पिपरौली ब्लॉक के प्राथमिक पिछोरा के अंशू को बराबर अंक(13) होने पर स्व ठाकुर प्रसाद ओझा स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
प्राथमिक बालिका वर्ग में यह पुरस्कार भरोहिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फरदहनी के रूबी को दिया गया।इस कार्यक्रम में कई दिनों से रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति के सदस्य एवं रक्तदान समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा द्वारा लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा बूथ का भी महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी द्वारा अवलोकन कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के सराहना किया गया।कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिलामंत्री श्रीधर मिश्रा,व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह, श्रवण यादव, ऋचा पाण्डेय,रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, महेंद्र चतुर्वेदी, शिखा पाण्डेय, विनय पाठक,संजीव राय, महेंद्र पाण्डेय सहित अनेक सम्मानित गण एवं शिक्षक उपस्थित थे।
