


AIMIM एवं आजाद समाज पार्टी के गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की संयुक्त बैठक संपन्न
गोरखपुर, 15 नवंबर 2026।
आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को गोरखपुर में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) एवं आजाद समाज पार्टी के गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन AIMIM के पदाधिकारियों द्वारा किया गया
कार्यक्रम में मुख्य आयोजक के रूप में एडवोकेट नायाब, याकूब खान, अनस खान एवं याकूब खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन कारी गुलाम जिलानी अशरफी( AIMIM जिला मीडिया प्रभारी गोरखपुर)द्वारा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता AIMIM यूथ विंग के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सेराज अहमद खान ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष शशिभूषण शाखा इसमें कार्यकर्ताओं के उपस्थित रहें।
बैठक में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के उद्देश्य, दोनों संगठनों के बीच आपसी समन्वय, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक न्याय, वंचितों एवं शोषितों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने आपसी एकजुटता, भाईचारे, सामाजिक समानता एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक का महत्वपूर्ण बिंदु आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को चुनाव लड़ने के लिए मजबूत करना था।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में AIMIM पूर्वाचल के सचिव जनाब वजिउल्लाह अंसारी एवं मोहम्मद शमीर खान की उपस्थिति रही ।
इसके अतिरिक्त एडवोकेट नायाब खान,हाशमी साहब, शमसुद्दीन,रोहित (ASP महानगर अध्यक्ष),मोहम्मद अनस (AIMIM गोरखपुर महासचिव यूथ विंग), इकबाल अली (AIMIM चौरी चौरा विधानसभा अध्यक्ष),सूरज विद्यार्थी, वाहिद खान,साहिल खान,शानू खान और मुनव्वर अली (AIMIM जिला महासचिव गोरखपुर)जिला समेत एआईएमआईएम व आजाद समाज पार्टी काशीराम के अन्य सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अधिक संख्या में मौजूद रहे।
