गोरखपुर लोकतंत्र आपका संवैधानिक अधिकार है : मोहम्मद आकिब अंसारी
रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आकिब अंसारी ने 2024 लोकसभा चुनाव की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र सभी देशवासियों का संवैधानिक अधिकार है, 18 साल की उम्र पार कर लेने के बाद सभी आम जनमानस को सबसे पहले वोटर लिस्ट में नाम और वोटर कार्ड को बनवाना चाहिए। जिससे अपने अधिकार का सही से उपयोग किया जा सके। आप चाहे किसी भी धर्म, जाति, मजहब या समुदाय के हों आपको आपके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य है, जिसमें सभी धर्मों को अपने रीति रिवाज के अनुसार कार्य करने की आजादी है। इसमें कोई भी शासन या प्रशासन आपके ऊपर दबाव नहीं डाल सकता है, लोकतंत्र भारत का सबसे बड़ा पर्व है। मैं सभी देशवासियों से यह विन्रम आग्रह करूंगा कि वह अपने लोकतंत्र को समझें और अपने संवैधानिक अधिकार का सही उपयोग करें, वोट देने अवश्य जाएं क्योंकि आपके एक वोट से हिंदुस्तान की तस्वीर बदल सकती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा , जिससे आपको आपके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सके। अंत में मैं सभी देशवासियों से यह विन्रम आग्रह करूंगा कि 2024 लोकसभा के चुनाव से पहले 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा चुनाव लिस्ट में अपना नाम अवश्य दर्ज करा लें, जिससे आप अपने अधिकारों से वंचित न हो सकें।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading