विक्ट्री मार्शल आर्ट (आकाशदीप) के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन
गोरखपुर मंडल में आयोजित थर्ड वर्ल्ड मॉडर्न सोतोकान जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2023 में विक्ट्री मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आशीष कुमार ने गोल्ड मेडल ,आयुष दास ने ब्रांज मेडल, और विकास कुमार ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया इसके साथ ही खजनी ब्रांच गोरखपुर शि टो र्यु कराटे कोच चंद्र प्रकाश के मार्गदर्शन में अमरनाथ ने ब्रांज, आर्यन गिरी ने सिल्वर ,सार्थक ने गोल्ड ,सक्षम ने सिल्वर एवं दिव्यांशु ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आजाद चौक गोरखपुर ब्रांच ए के मार्शल आर्ट अकादमी के कोच अंशुमन गौर के मार्गदर्शन में अंशिका बंसल गोल्ड, प्रिशा बंसल गोल्ड ,वंशिका मिश्रा गोल्ड, कृष्ण यादव गोल्ड, आयुष यादव गोल्ड, आदित्य शर्मा गोल्ड ,प्राची टिबरवाल सिल्वर ,अंशिका मिश्रा ब्रांज, अनुभव शर्मा ब्रांज ,साधना मौर्या ब्रांज, अरविंद मौर्या ब्रांज मेडल प्राप्त किया। विक्ट्री मार्शल आर्ट के टीम कोच विजय भास्कर एवं मुख्य कोच कबीर के नेतृत्व में एवं स्वैच्छिक संस्था आकाशदीप लखनऊ के अंतर्गत इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें गोरखपुर मंडल मुआ थाई के जनरल सेक्रेटरी दीप मौर्य एवं अर्चना मद्धेशिया का सहयोग सराहनीय रहा। स्वैच्छिक संस्था आकाशदीप लखनऊ के सचिव मनु शास्त्री एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञादीप प्रिय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading