ठेले खुमचे की दुकान लगाने किए नगर निगम ने किया स्थान आवंटित

रोड पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

गोरखपुर।नगर निगम क्षेत्र में ठेला खुमचे कि दुकानदारों को नगर निगम ने दुकान किया आवंटित दुकान न पाने वाले दुकानदारों को भी स्थान किया जाएगा समाहित रोड पर दुकान लगाने वाले ठेले खोमचे वाले दुकानों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शहर के पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित कर तीन जगह पर वेंडरों को जगह दे दिया गया है, जिसके क्रम में आरकेबीके के सामने रामगढ़ झील के किनारे 59 पथ विक्रेताओं को जगह दिया गया तथा होटल पार्क रेजेंसी के पास सिविल लाइन में 48 पथ विक्रेताओं को जगह दिया गया है एवं शास्त्री चौक से बेतियाहाता चौराहा तक के सभी पथ विक्रेताओं को चकबंदी कार्यालय के बगल में जगह दे दिया गया है।यदि उपरोक्त क्षेत्र का कोई पंजीकृत पाठ विक्रेता छूटा हुआ है तो उसे भी शीघ्र ही स्थान का आवंटन कर दिया जाएगा। अगर कोई पथ विक्रेता सड़क पर ठेला लगाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading