ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मुर्तजा हुसैन रहमानी कोलकाता के दौरे पर
अगला दौरा सुल्तान -ए-हिन्द ख्वाज गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की दरगाह के लिए
गोरखपुर। ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मुर्तजा हुसैन रहमानी ने अपनी कोर कमेटी के साथ कमेटी के राष्ट्रीय संरक्षक अशफाक हुसैन मेकरानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान और राष्ट्रीय महासचिव असरार आलम के आदेशानुसार बुजुर्गानेदीन की सरजमीं कोलकाता शरीफ के लिए पहला दौरा हुआ। जिसमें प्रमुख दरगाहों में (हजरत सैयद निहाल अहमद (र.अ.) हजरत हैदर शाह जिलानी (र.अ.) हजरत इफ्तेखार बिस्मिल (र.अ.) और हजरत मौला अली (र.अ.) के मजार शरीफ पर चादर व फूल पेशकर वहां के सज्जादानशीन/गद्दीनशीन प्रबंधकों और अध्यक्षों से मिलकर ऑल इण्डिया उर्स कमेटी को विस्तार देने के लिए चर्चा हुई। जिसमें सभी लोगों ने कमेटी का हौसला अफजाई किया। ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा गया कि कमेटी को हर स्तर पर सहयोग दिया जायेगा। चूंकि अभी तक दरगाहों, खानकाहों, मजारों, इमामचौकों और कब्रिस्तानों की हिफाजत के लिए कोई कमेटी नहीं थी। लेकिन ऑल इण्डिया उर्स कमेटी का गठन कर सराहनीय कदम उठाया गया है, जो अपने आप में काबिले तारीफ है, हम लोग कमेटी के साथ पूरे मनोयोग के साथ हैं। दरगाहों, खानकाहों और मजार शरीफों के सज्जादानशीन/गद्दीनशीनों से गुफ्तगू में कहा गया कि कमेटी सभी समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन सभी की बातों को पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मुर्तजा हुसैन रहमानी ने बताया कि कोलकाता दौरे के बाद दूसरा दौरा सुल्तान -ए- हिन्द ख्वाज गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी (र.ज.) की दरगाह शरीफ में हाजिरी होगी। वहां के तमाम ओहदारान से मुलाकात कर ऑल इण्डिया उर्स कमेटी को विस्तार देने पर चर्चा की जायेगी।
मुर्तजा हुसैन रहमानी के कोलकाता दौरे का स्वागत करते हुए संरक्षक अशफाक हुसैन मेकरानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान एवं राष्ट्रीय महासचिव असरार आलम ने कहा कि ऑल इण्डिया उर्स कमेटी पूरे मुल्क के दरगाहों, खानकाहों और मजारों पर हाजिरी लगायेगी। साथ ही सभी धर्मावलंबियों का सम्मान करते हुए देश में भाईचारे को बढ़ावा देगी। साथ ही सभी दरगाहों पर आने वाली समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन को अवगत कराया जायेगा।
कोलकाता दौरे पर मुख्य से मिस्किनिया खानकाह के खादिम/ सज्जादानशीन फिरोज अहमद निहाली, मिस्किनिया खानकाह के सदर और आकाशवाणी उर्दू विभाग के उदघोषक मुहम्मद फर्रुख जमाल, सीनियर लीडर अनवार आलम, अबू नसर, समीर और शायर शाद गोरखपुरी एवं सैयद आदिल शामिल थे।
