राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा का पूजित अक्षत निमंत्रण पत्र अधिवक्ताओं ने किया वितरित
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने अधिवक्ताओं में वितरित किया पूजित अक्षत निमंत्रण पत्र
गोरखपुर। भाजपा विधि प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के तत्वावधान आज कलेक्टर कचहरी गोरखपुर में अधिवक्ताओं के बीच आगामी 22 जनवरी को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम की भव्य दिव्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्रक
प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल एडवोकेट व सहसंयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट के नेतृत्व में वितरित किया गया।
इस अवसर पर जय श्री राम, जय हनुमान, सीता राम, रामराम के जयकारों से कलेक्ट परिसर गुंजायमान हो उठा अधिवक्ता ने सम्मान पूर्वक अक्षत निमंत्रण पत्र स्वीकार कर अयोध्या पहुंचने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अधिवक्ता डीजीसी रिवेन्यू विवेक सरकारी, वीरेंद्र सिंह, सचिन द्विवेदी, अभय गुप्ता, राम रूप त्रिपाठी, श्री कृष्ण चंद्र, राजेश श्रीवास्तव, रजनीकांत मिश्रा, रमाशंकर राम त्रिपाठी गजेंद्र मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, कमल किशोर, सुरेंद्र पांडे, नरेंद्र महंता भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह- संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट आदि की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading