राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कर्मचारी समाज ने की बैठक।

*प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी कर्मचारी अपने घरों में मनाएंगे दीपोत्सव* : मदन मुरारी शुक्ल


गोरखपुर। 21 जनवरी कल अयोध्या में होने वाले भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा गोरखपुर ने अपने कैंप कार्यालय तुर्कमानपुर बर्फ खाना पर एक बैठक किया जिसमें कल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा की कल भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही देश में राम राज्य की स्थापना भी हो जाएगी और हमें उम्मीद है कि इस राम राज्य की स्थापना के साथ कर्मचारियों के सभी सपने पूरे होंगे क्योंकि राम राज्य के बारे में कहा गया है कि :
राम राज बैठे त्रैलोका।
हर्षित भए गए सब सोका॥
अर्थात रामराज के स्थापना के साथ ही सभी व्यक्तियों के शोक समाप्त हो गए और पूरी जनता हर्षित हो गई इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि अब कर्मचारी समाज की भी सभी मांगे पूरी हो जाएंगी और देश का कर्मचारी भी हर्षित होकर रामराज में प्रवेश करेगा ।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि कल सरकार ने हम सभी कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी होने के लिए अवकाश प्रदान किया है इसलिए हम सभी कल दीपावली की तरह अपने घरों को सजाए और दीपोत्सव के इस ऐतिहासिक पल को हर्षोउल्लास एवं शांति पूर्वक मनाएं। इस अवसर पर राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, वरुण वर्मा बैरागी, अशोक पांडे, कनिष्क गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, फुलई पासवान, जामवंत पटेल, बंटी श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन गुप्ता, इजहार अली आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading