
जंगल कौड़िया,गोरखपुर। जंगल कौड़ियां ब्लॉक के मनोरमा रिजॉर्ट में रविवार को सैथवार मल्ल महासभा की बैठक हुई। बैठक में
आगामी 11 फरवरी को चंपा देवी पार्क में होने वाले सैंथवार मल्ल भागीदारी संकल्प महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महारैली को सफल बनाने की बात कही गयी। सभी ने अपने अपने साथ दस लोगों को लेकर पहुंचने का संकल्प लिया।
सैंथवार मल्ल महासभा की बैठक के दौरान अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार,पूर्व विधायक जीएम सिंह,मनोज कुमार सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज हमारा समाज सरकार चुनने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उसके वावजूद भी हमारा समाज अपनी भूमिका के अनुरूप मुख्य भूमिका में कही नजर नहीं आ रहा है। हमें आज अपने समाज के हित व सम्मान के लिए एकजुट होने की जरूरत है। उसी कड़ी में आज जंगल कौड़िया ब्लॉक के मनोरमा रीजार्ट में यह सजातीय बंधुओं की बैठक की जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य 11 फ़रवरी को चंपा देवी पार्क गोरखपुर में आयोजित सैथवार मल्ल भागीदारी संकल्प महारैली को सफल बनाकर एक सन्देश देने के साथ अपने समाज को एक मजबूत स्तम्भ के रूप मे खड़ा कर मजबूत बनाने का कार्य किया जाय।
बैठक में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह,सैथवार मल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार,पूर्व विधायक जीएम सिंह,सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण भान सिंह,जंगल कौड़िया प्रधान रामचंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सिंह,मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला महामंत्री शत्रुघ्न सिंह फौजी,विनोद सिंह फौजी, बृजनरायण सिंह,धनंजय मल्ल, पवन मल्ल,शत्रुघ्न मल्ल,राघवेंद्र सिंह,छोटे सिंह,पूर्व पार्षद मोहन सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विश्वजीत सिंह,पवन सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष नितेश सिंह, सुरजीत सिंह आदि रहे।
