चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद ई-रिक्शा बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगानें एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष तिवारीपुर के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -018/2024 धारा 379 भा0द0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1- अकरम शेख पुत्र हबीब निवासी बहरामपुर आगा खां मस्जिद के पास इलाहीबाग थाना तिवारीपुर गोरखपुर व 2- साहबजादे पुत्र साहजादे निवासी लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज हालपता अजय नगर भिटनी मदरसा थाना गोरखनाथ गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अदद ई- रिक्शा बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1-अकरम शेख पुत्र हबीब निवासी बहरामपुर आगा खां मस्जिद के पास इलाहीबाग थाना तिवारीपुर गोरखपुर
2-साहबजादे पुत्र साहजादे निवासी लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज हालपता अजय नगर भिटनी मदरसा थाना गोरखनाथ गोरखपुर

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास –
1- मु0अ0सं0- 0018/2024 धारा 379,411 भा0द0सं0 थाना तिवारीपुर,गोरखपुर
2- मु0अ0सं0- 0014/2024 धारा 379,411 भा0द0सं0 थाना तिवारीपुर,गोरखपुर

बरामदगी-
01 अदद चोरी का ई-रिक्शा

गिरफ्तारी की टीम-
1- उ0नि0 सुमित कुमार सिंह थाना तिवारीपुर,गोरखपुर
2- कां0 जितेन्द्र कुमार गौड़ थाना तिवारीपुर,गोरखपुर
3- कां0 रामदुलार चौधरी थाना तिवारीपुर,गोरखपुर

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading