
गोरखपुर। 29 जनवरी अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर की एक बैठक विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में एक बैठक किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे की अध्यक्षता में किया गया।अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि 4 फरवरी 2024 को लखनऊ में रन फार ओ.पी.एस.में अधिक से अधिक संख्या में गोरखपुर के शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे 4 फरवरी 2024 को रन फार ओ.पी.एस.का जो दौड़ होगा वह एक ऐतिहासिक होगा जिस में हम अपनी पुरानी पेंशन बहाली का एक संदेश उत्तर प्रदेश सरकार को देने का कार्य करेंगे ताकि 2024 लोक सभा चुनाव से पहले हमारे बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाल करें जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रन फार ओ.पी.एस.लखनऊ में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों एक ड्रेस में नजर आएंगे उससे लोगों में पुरानी पेंशन बहाली की एक उत्तेजना उत्पन्न होगी गोरखपुर में सैकड़ो की संख्या में शिक्षक कर्मचारी अधिकारी प्रतिभाग करेंगे बैठक में उपस्थित रहे मंडलीय मंत्री अभिषेक गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ,संतोष पाठक ,अर्जुन गुप्ता ,शिव प्रसाद शर्मा ,दिलीप गुप्ता ,अवधेश कुमार अजय कुमार भास्कर, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
