गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंजके अंतर्गत तिघरा निवासी गोरक्षनाथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े, अमित सिंह मोनू राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार के पूज्य पिता जी के पूण्यतिथि पर उक्त कार्यक्रम में उनके आवास पर पूर्वांचल विकास बोर्ड उ०प्र० के सदस्य विजय शंकर यादव ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर निवर्तमान सभासद कमलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, सतीश पाठक, अजित सिंह ,एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

