शिक्षामित्रों ने तिरंगा यात्रा निकालकर किया केंद्रीय मंत्री के आवास का घेराव
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर याद दिलाया संकल्प पत्र का वादा ।
माँगे पूरी नहीं हुई तो लखनऊ में करेंगे आर पार का आंदोलन।
गोरखपुर शिक्षामित्रों ने अपने पूर्व से घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में उपस्थित होकर तिरंगा यात्रा निकाली गयी । तिरंगा यात्रा डाइट परिषर से शुरू होकर कोठी मीना बाजार होते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के साकेत कॉलोनी स्थिति आवास पर पहुँची और आवास का घेराब कर नारे बाजी की गयी तथा माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री को सौंपकर माँग की गयी कि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से वार्ता कर शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान निकाला जाए ततपश्चात तिरंगा यात्रा बापिस पचकुयाँ होकर एमजी रोड होते हुए खेरिया मोड़ स्थित फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार के आवास पर पहुँचकर घेराब किया गया माननीय सांसद की अनुपस्थिति में उनके पुत्र परमबीर चाहर ने ज्ञापन प्राप्त किया और आश्वस्त किया है कि संसद के आगामी लोकसभा सत्र में माननीय सांसद जी के माध्यम से संगठन के प्रतिनिधि मंडल को केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से मिलाया जाएगा और शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कहा जायेगा । इससे पूर्व सभी शिक्षामित्र सुबह 10 बजे डाइट परिसर पर इकट्ठा हुए वहाँ से सभी एक साथ तिरंगा यात्रा निकालते हुए तथा नारेबाजी करते हुए मंत्री आवास पर पहुंचें । यदि सरकार शिक्षामित्रों की माँगों पर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लेती है तो विवश होकर आगामी 9 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ की धरती पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी ।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने बाले सम्सत जिला,नगर एवं ब्लॉक पदाधिकारियों सहित कार्यक्रम में सम्मिलित सभी भाई बहिनों को धन्यवाद साथियो अभी से 9 अक्टूबर की तैयारी शुरू कर दीजिए अब ये संघर्ष रुकना नहीं चाहिए संघर्ष ही जीवन है एक बार पुनः सभी को धन्यवाद
जय शिक्षामित्र *वीरेन्द्र सिंह छौंकर* *जिलाध्यक्ष* *उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ* *जनपद आगरा*
