गोरखपुर द्वारा आज दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभियान थिएटर ग्रुप की रंगकर्मी स्मिता यादव और अंशिका मिश्रा को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली में चयनित होने पर स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव जी ने कहा कि कितना भी विज्ञान आगे क्यों ना बढ़ जाए व्यक्ति का भाग्य भी कहीं न कहीं उसके विकास में अपना रोल प्ले करता है और भगवान भी उसका साथ देता है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ललित कला अकादमी के संयोजक एवं पूर्व सदस्य प्रोफेसर भारत भूषण जी ने कहा कि किसी भी कला के उत्थान के लिए जरूरी नहीं है कि अनुकूल माहौल और सुविधाएं मिले, जिनके अंदर चाहत है, सपने हैं ,वह विपरीत परिस्थितियों में भी आसमान की बुलंदियों को छू सकता हैं। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि एक अच्छे गुरु में माता-पिता दोनों समाहित होता है और वह विद्यार्थियों को उसी अनुसार मार्गदर्शन करता है। उन्होंने अभियान थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष श्री नारायण पांडे को शुभकामनाएं देते हुए एक अच्छा गुरु बताया।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हर्षवर्धन राय ने कहा कि यदि कोई आयाम मनुष्यता के सबसे नजदीक है तो वह रंगमंच है। यदि आपको सच में मनुष्य बनना है तो रंगमंच से जुड़ना होगा ।विशिष्ट अतिथि एलआईसी के विपणन प्रबंधक संजीव गर्ग ने कहा कि जहां वर्तमान में संसार की भाषा इमोजी बनकर रह गई है, वहां पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जहां आशाएं और भावनाएं जिंदा रखे हुए हैं। सभी मशीन नहीं बने हुए हैं। ऐसे दौर में अभियान थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष श्री नारायण पांडे को जो एक आशा की किरण है। उन्होंने उनको साधुवाद दिया ।इस अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चयनित और सम्मानित स्मिता यादव और अंशिका मिश्रा ने अभियान थिएटर ग्रुप में अपने रंगमंचीय यात्रा के अनुभव को साझा किया ।इस अवसर पर अंशिका मिश्रा के पिताजी और स्मिता यादव की माता जी ने भी अपना भावुक संबोधन दिया। कार्यक्रम के अंत में अभियान थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के विकास में माता-पिता की भी बड़ी भूमिका होती है ,जिसका वर्तमान में अभाव दिख रहा है। हर आदमी स्वयं में खोया हुआ है । अभिभावकों को अपने बच्चों की इच्छा का सम्मान करते हुए उनका मार्गदर्शन करना चाहिए ,उनको सपोर्ट करना चाहिए ,न कि अपनी इच्छा के हिसाब से उनके ऊपर अपने सपनों को थोपना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी पूर्णिमा शर्मा ने किया और आए हुए लोगों का स्वागत व आभार अभियान थिएटर ग्रुप की अध्यक्ष श्री नारायण पांडे ने किया। इस अवसर पर माधवेंद्र पांडे, राजेश सिंह ,हरिप्रसाद सिंह , डॉ शरद मणि त्रिपाठी जी, डॉ मिथिलेश तिवारी ,अनुपम सहाय ,अमित पटेल ,शैवाल शंकर श्रीवास्तव,सुनीशा श्रीवास्तव, अर्पिता उपाध्याय, संगीता पान्डेय, राकेश आर्य, अभियान थियेटर ग्रुप के रंगकर्मी एवं शहर के कई रंग प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading