भारत बंद के लिए कमर कसे कर्मचारी*–रूपेश श्रीवास्तव

महा हड़ताल में रेल का चक्का भी होगा जाम*– विनोद राय

गोरखपुर । 8 फरवरी दिल्ली रेल भवन में हुई राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की बैठक में कर्मचारी नेताओं ने महा हड़ताल भारत बंद और रेल का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है, कामरेड शिवगोपाल मिश्र में बताया कि अगले हफ्ते इसके तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। उक्त को लेकर एन.जे.सी.की बैठक पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ भवन पर हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया
बैठक में मुख्य वक्ता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा की घड़ी नजदीक आ गई है सभी कर्मचारी भारत बन्द के लिए कमर कस लें, और सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार हो जाएं क्योंकि यह सरकार हमें हमारा हक नही देना चाहती है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि इस बार होने वाला महा हड़ताल देशव्यापी होगा इसमें कार्यालय के बंदी के साथ रेलवे का चक्का भी जाम किया जाएगा इसलिए सभी कर्मचारी करो या मरो की स्थिति में लड़ना पड़ेगा तभी पुरानी पेंशन बहाल होगी।
परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि अब भी वक्त है कि सरकार हमें हमारा हक दे दे अन्यथा  हड़ताल की ऐसी बिगुल बजेगी की सरकार की चूल्हे हिल जाएंगी। इस अवसर पर विनोद राय, रूपेश श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अनिल द्विवेदी, अशोक पांडेय, श्याम नारायण शुक्ल, कनिष्क गुप्ता, इजहार अली, दीपक चौधरी,खजांची शाह, निरंजन कुमार यादव, नीलांबर प्रसाद सिंह, संदीप कुमार मिश्रा, चंद्रिका कुमार निषाद, धीरज यादव, अजय कुमार त्रिपाठी, कौशल कुमार सिंह, देवेश सिंह, अंशुमान पाठक, हरकेश बहादुर सिंह, जामवंत पटेल, विनीता सिंह, विजय शर्मा सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading