एमएसआई शैक्षिक पर हुई कालेज में जागरूकता विषय विचार गोष्ठी संपन्न हुई
शिक्षा से ही हम एक अच्छे और नेक इंसान बन सकते हैं : जफर अहमद खां

गोरखपुर मियां साहब इस्लामिया इंटर कालेज, बक्शीपुर में शुक्रवार को मुस्लिम छात्रों की शैक्षिक जागरूकता क्यों और कैसे शीर्षक से विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें संचालन अनीस अहमद ने किया
अध्यक्षता करते हुए डॉ मिर्जा रफीउल्लाह बेग ने कहा कि अल्लाह तआला ने पवित्र कुरआन में कहा है कि पढ़ो अपने रब के नाम से जिसने इंसान को खून के एक लोथड़े से पैदा किया इस आयत में अल्लाह तआला ने इंसान की पैदाइश का वर्णन करते हुए हमें सोचने और विचारने पर आमादा किया है यह शिक्षा का युग है और शिक्षा के माध्यम से ही आप समाज में अपना बेहतर स्थान पा सकते हैं, इसलिए मां की गोद से कब्र तक शिक्षा हासिल करें कालेज प्रबंधक महबूब सईद हारिस ने कहा कि शिक्षा कौमों की जिंदगी की वजह और जिहालत कौमों के
खात्मे की वजह है अपने क्षेत्र और पड़ोस के बच्चों में शैक्षिक जागरूकता लाने का प्रयास जरूर करें इस अभियान में हम हर कदम पर आपका साथ देंगे प्रधानाचार्य जफर अहमद खां ने कहा कि यह बैठक का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक जागरूकता लाने के लिए आयोजित की गई है शिक्षा के माध्यम से ही हम एक अच्छे इंसान बन सकते हैं और एक नेक समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं वरिष्ठ शिक्षक मुख्तार अहमद, मुफ्ती अख्तर हुसैन मन्नानी, मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी, हयातुल्ला चौधरी, अशफाक अहमद उमर, शहाबुद्दीन सिद्दीकी
आदि ने भी अपने अपने बेहतर विचार व्यक्त किए विचार गोष्ठी में मौलाना दानिश रजा अशरफी, नवेद आलम, मो. आजम, हाफिज रजी अहमद, आसिफ महमूद, आकिब अंसारी, हाजी जलालुद्दीन, कारी शराफत हुसैन, मो. इमरान, जिब्रील, शाहनवाज अहमद और कालेज के स्टाफ ने भी भाग लिया।।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading