Diabetes: खानपान की इन आदतों की वजह से तेजी से बढ़ने लगता है ब्लड शुगर लेवल
इंसुलिन, अग्न्याशय द्वारा बनाया गया एक हार्मोन है, जो भोजन से ग्लूकोज को अलग कर कोशिकाओं में ऊर्जा के लिए उपयोग करने में मदद करता है. कभी-कभी शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता है या इंसुलिन का अच्छी तरह से उपयोग नहीं कर पाता है. तब ग्लूकोज रक्त में ही रह जाता है और कोशिकाओं तक नहीं पहुंचता और रक्त में ग्लूकोज बढ़ जाता है (Role of Insulin).
डायबिटिज या मधुमेह (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जो इंसान के रक्त में ग्लूकोज के तय सीमा से अधिक हो जाने पर होती है (Blood Sugar). रक्त में मौजूद ग्लूकोज ऊर्जा का मुख्य स्रोत है और जो भोजन से आता है.
2015 तक, संयुक्त राज्य अमेरिका में 30.3 मिलियन और दुनिया भर में 9.4 प्रतिशत आबादी को मधुमेह था. उनमें से 4 में से 1 को पता नहीं होता कि उन्हें यह बीमारी है. मधुमेह 65 वर्ष से अधिक आयु के 4 में से 1 व्यक्ति को प्रभावित करता है. वयस्कों में लगभग 90-95 प्रतिशत मामले टाइप 2 मधुमेह के होते हैं (Diabetes in Human).
हाई डायबिटिज के कारण कई अलग तरह की बीमारियां भी हो जाती है जैस-दिल की बीमारी, आघात, गुर्दा रोग, आंखों की समस्या (Diabetes related Disease).

डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या आजकल के समय में काफी ज्यादा बढ़ रही है. भारत में भी डायबिटीज के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. डायबिटीज में लाइफस्टाइल और खानपान का ख्याल रखकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं. आज हम आपको लोगों की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे डायबिटीज बढ़ने के चांसेस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. डायबिटीज की समस्या का सामना तब करना पड़ता है जब पैंक्रियाज इंसुलिन को बनाने में सक्षम नहीं होता या शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. आयुर्वेद में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया गया है जिनकी वजह से डायबिटीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इनके बारे में –
Diabetes: खानपान की इन आदतों की वजह से तेजी से बढ़ने लगता है ब्लड शुगर लेवल
डायबिटीज एक क्रॉनिक डिजीज है जिसे जड़ से खत्म तो नहीं किया जा सकता लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल में रखा जा सकता है. डायबिटीज की समस्या 3 प्रकार की होती है- टाइप 1 डायबिटीज, टाइप 2 डायबिटीज और जेस्टेशनल डायबिटीज. शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ता है.
डायबिटीज की समस्या आजकल के समय में काफी ज्यादा बढ़ रही है. भारत में भी डायबिटीज के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. डायबिटीज में लाइफस्टाइल और खानपान का ख्याल रखकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं. आज हम आपको लोगों की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे डायबिटीज बढ़ने के चांसेस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. डायबिटीज की समस्या का सामना तब करना पड़ता है जब पैंक्रियाज इंसुलिन को बनाने में सक्षम नहीं होता या शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. आयुर्वेद में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया गया है जिनकी वजह से डायबिटीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-
रोजाना दही खाना- दही को एक प्रोबायोटिक फूड माना जाता है. दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. आयुर्वेद के मुताबिक, आपको दही का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे ज्यादा खाने से वजन बढ़ना, खराब मेटाबॉलिज्म और इंफ्लेमेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है.
हैवी डिनर- ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपना डिनर काफी लेट करते हैं. इससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर काफी बुरा असर पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिनर और सोने के बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का गैप जरूर रखें. रात में हैवी डिनर करने से लिवर पर काफी ज्यादा भार बढ़ जाता है और मेटाबॉलिज्म भी काफी धीरे काम करता है. जिससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
