वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय निवासी आलमचक के 58 वर्षीय बड़े भाई महेन्द्र पाण्डेय का आज सायं 4 बजे निधन हो गया। अभी हाल ही में पैरालाइसिस की शिकायत पर दिल्ली इलाज के लिए ले जाया गया था। इलाज के बाद घर पर ठीक तरह से रह रहे थे कि आज अचानक सांस की दिक्कत होने लगी तो गोरखपुर इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान निधन हो गया। स्व पाण्डेय तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। जिनका अंतिम संस्कार कल 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे नेतवर बाजार राप्ती नदी के तट पर होगा। वहां के सभी परिवार जनों एवं ग्रामीणों में शोक व्याप्त है एवं पत्रकार एकता संघ के पत्रकार बंधुओ ने शोक संवेदना व्यक्त की जिसमें मुख्य रूप से पत्रकार एकता संघ के मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल जिला अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव राजेश त्रिपाठी तहसील अध्यक्ष एडवोकेट रामानंद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार योगेंद्र अग्रहरि रोशन अली मुकेश रावत शिवेंद्र नाथ मिश्र वीरेंद्र पांडे संदीप कुमार पवन कुमार धर्मेंद्र साहनी शमसुद्दोहा राधेश्याम दबीर आलम आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading