
गोरखपुर।अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की मांँग को लेकर ईमेल के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया ।अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच गोरखपुर के जिला अध्यक्ष सुनील दूबे ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर संघर्षरत है ।संघर्ष के क्रम में देश के लाखों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ईमेल से ज्ञापन प्रेषित कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है पुरानी पेंशन बहाली के लिए देश के लाखों शिक्षक एवं कर्मचारी लामबंद एवं संगठित होकर संघर्षरत है सरकार को देश के समस्त कर्मचारियों के भविष्य की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा पर अबिलम्ब निर्णय लेना होगा जब तक हूबहू पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो जाती तब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम की सफलता में मंडलीय मंत्री अभिषेक गुप्त,जिला मंत्री ज्ञानप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक, अर्जुन गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, राम सनेही, अखण्ड मिश्र,शिव प्रसाद शर्मा,दिलीप गुप्ता, सुनील शर्मा, अजय भास्कर अन्य लोग उपस्थित रहे।
