गोरखपुर जवाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज गोरखपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के ‘ झलकारी बाई ‘ इकाई के दूसरे दिन प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं द्वारा ”मातादाता जागरुकता ” रेली निकली गाई,और लोगों को मतदान के महत्व को बताया गया तथा सभी को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया ।”वोट करने जाना है प्रजातंत्र को मजबूत बनाना है”, “छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान”जैसे नारों से लोगों का ध्यान आकर्षण किया तथा वोट डालने को प्रेरित किया । रैली को महाविद्यालय के प्राचार्या डॉक्टर शगुफ्ता अमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।रैली का नेतृत्व डॉ अलका सिंह ,अरीना बेग, डॉक्टर तरन्नुम, डॉ शहजादी, डॉक्टर निकहत के द्वारा किया गया ।दिवस के द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं के बीच कबड्डी कंपटीशन कराया गया ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading