
भरोहियां ब्लाक के फाजिलपुर में ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ ।पूर्वांचल विकास बोर्ड के माननीय सदस्य विजय शंकर यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शैक्षिक वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा शेषमणि त्रिपाठी जी नि. वर्तमान नगर अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी एवं सभासद कमलेश वर्मा गोपाल पाल बृजेश मणि त्रिपाठी जटाशंकर त्रिपाठी दिलीप पांडे श्रीकेश मणि त्रिपाठी प्रेमनाथ गौड़ राजेंद्र शुक्ला कृष्ण पाल रावत कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य प्रेम शंकर मणि त्रिपाठी एवं संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया।
