
कैंम्पियरगंज पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक फतेह बहादुर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के ताल बंजरहा गांव में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उपलब्धियों को बताया। उन्होंने गांव में घर घर जाकर भाजपा की उपलब्धियों का पत्रक दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। क्षेत्र के लाभार्थी सरकार की योजनाओं से आच्छादित हो रहें हैं, जिससे लोगों के आर्थिक विकास में वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन योजना,निःशुल्क उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना सहित बाल विकास, स्वास्थ,शिक्षा, आयुष्मान,खेल आदि योजना से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है।पत्रक वितरण के दौरान विधायक फतेह बहादुर सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और निराकरण कराने का आश्वासन दिया।इस मौके पर ताल बंजरहा ग्राम प्रधान राकेश सहानी,चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह,ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल,
दिलीप यादव भाजपा नेता प्रधान प्रतिनिधि रमचौरा,पीआरओ राजेश सिंह,अखिलेश चन्द्र जाय0,केवी सिंह, गुड्डू यादव पूर्व प्रधान वनभागलपुर,गणेश सहानी,बच्चूलाल आदि मौजूद रहे।
