नाला निर्माण सूर्यकुण्ड धाम नगर में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम के निर्माण कार्य किया निरीक्षण

गोरखपुर।महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल गोरखनाथ मंदिर के पीछे लगन पैलेस मैरिज हाउस से बसियाडीह तक निर्माण कराए जा रहे नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अमरनाथ एवम अशोक कुमार, सहायक अभियंता शैलेश कुमार और अभियंता राजकुमार, संबंधित ठेकेदार व अन्य उपस्थित थे।
सर्वप्रथम महापौर एवम नगर आयुक्त द्वारा निर्माण विभाग के अभियान्तगण के साथ लगन पैलेस मैरिज हाउस से दशहरी बाग, रसूलपुर चौराहा से हरियाली मैरिज हाउस मोड होते हुए सूर्य विहार पुलिस चौकी होकर सूरजकुंड ओवर ब्रिज तक पैदल भ्रमण कर बन रहे नाले का निरीक्षण किया गया।
नगर आयुक्त द्वारा लगन पैलेस मैरिज हाउस से हरियाली मैरिज हाउस तक नाले के सेक्शन को कम करने, बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर पोल शिफ्टिंग का कार्य कराने, हरियाली मैरिज हाउस तिराहा से सूर्य विहार चौकी तक सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए और एंड टू एंड नाले का निर्माण कराने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही नगर आयुक्त महोदय द्वारा बसियाडीह तक नाले का निर्माण कार्य 15 मई तक हर हाल में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे बरसात के समय इस क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो और जलनिकासी संभव हो सके।
साथ में वार्ड संख्या 58 सूर्यकुण्ड धाम नगर में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अमरनाथ एवम अशोक कुमार, सहायक अभियंता शैलेश कुमार और अभियंता राजकुमार व अन्य उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि कल्याण मण्डप के फाउंडेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवम जल्द ही प्लिंथ लेवल का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा मई माह के अंत तक कल्याण मण्डप का कार्य पूर्ण करा लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading