एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में अंक पत्र वितरित किया गया
बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं : सांसद प्रत्याशी काजल निषाद
इल्म को अपना हथियार बनाओ औजार को नहीं : डॉ. एहसान अहमद
शिक्षकों का सबसे बड़ा दायित्व बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना : काज़ी कलीमुल हक
गोरखपुर एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह में सभी छात्र व छात्राओं को अंक पत्र वितरित किया गया तथा एकेडमी के उम्दा मुकाम हासिल करने वाले सभी छात्र व छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित करके उनकी हौसला अफजाई की गई। बच्चों को सही मार्गदर्शन करने व सही गाइडेंस करने के लिए उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। सबसे पहले नसीम अशरफ फारूकी ने तिलावत कुरान पाक से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राइमरी ग्रुप में शिफा शकील, प्री प्राइमरी ग्रुप में अल्फिया शकील और अलीना स्कूल टॉपर अवार्ड 2024 से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर शहर की लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी, फिल्म अभिनेत्री व वरिष्ठ समाज सेविका काजल निषाद जी ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं, इनको जिस रूप में ढाला जाए वह उसी का आकार ग्रहण कर लेते हैं। कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि पूर्वांचल दस्तक कोचिंग सेंटर के संरक्षक व गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी काज़ी कलीमुल हक ने कहा कि इतने कम संसाधन में भी आकिब साहब ने इतना अच्छा शिक्षा का माहौल पैदा किया है मैं इनको मुबारकबाद पेश करता हूं। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों का सबसे बड़ा दायित्व बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के पूर्व उप प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने शिक्षा की अहमियत को बयान करते हुए कहा कि इल्म को अपना हथियार बना औजार को नहीं। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एम. ए. एकेडमी का माहौल देखकर मेरा दिल गद गद हो जाता है क्योंकि यहां पर शिक्षा का बहुत ही बेहतरीन माहौल पैदा किया गया है। अति विशिष्ट अतिथि युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि मैं अपनी और अपने संस्थान की तरफ से सभी उम्दा मुकाम हासिल करने वाले बच्चों को मुबारकबाद पेश करता हूं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन कादरी, द मॉन्स्टर क्लब जिम के ऑनर अभिनव सैनी, पत्रकार मोहम्मद यूसुफ और मोहम्मद फिरोज आदि ने भी बच्चों और अभिभावकों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम के आयोजक व प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सीमा परवीन ने अपने आने वाले सभी मेहमानों व अभिभावकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर निदा फातिमा, सना, समीर मस्तान, समीर अहमद, अयान अहमद निजामी आदि लोगों के साथ विद्यालय के समस्त बच्चों व अभिभावक मौजूद थे।


