- व्यवस्थित जीवन शैली में स्काउट गाइड प्रशिक्षण महत्वपूर्ण: अनिल द्विवेदी स्काउट गाइड सिद्धांत व्यक्तिगत जीवन में अनुकरणीय: विजय मिश्र पंचदिवसीय स्काउट गाइड शिविर संपन्न शिक्षक छात्र के बीच सेतु है स्काउट गाइड प्रशिक्षण: अजय गुप्ता बजरंगी
भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर द्वारा सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त सप्तम मंडल गोरखपुर नौशाद अली सिद्दीकी के दिशा निर्देशन में विमल महाविद्यालय मानस विहार पादरी बाजार गोरखपुर में बीएड प्रशिक्षु छात्राध्यापिकाओं का पंचदिवसीय अनिवार्य स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर समाप्त हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंधक विजय नाथ मिश्रा व सचिव अशोक मिश्र की गरिमामई उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ तत्पश्चात सभी का स्काउट गाइड विधा अनुसार सैल्यूट तालियां सिंहनाद एवं बैच लगाकर छात्राओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्थाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा बीएड छात्र अध्यापकों के शिक्षण पाठ्यक्रम में स्काउट गाइड अनिवार्य प्रशिक्षण उन्हें एक सुयोग्य नागरिक बनाने में सहायक होता है स्काउट गाइड क्रिया कलाप से व्यवस्थित जीवनशैली का ज्ञान प्राप्त होता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्रबंधक विजय नाथ मिश्रा ने कहा कि आज सामाजिक कुरीतियां युवाओं पर हावी होती जा रही हैं जिससे हमारे देश व समाज का अनुशासन छिन्न-भिन्न होता चला जा रहा है ऐसे में स्काउट गाइड प्रशिक्षण अनुशासित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।
विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सचिव अशोक मिश्रा ने प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहन संदेशवाहक एकांकी कैंम्फायर प्रस्तुत कर समाज में व्याप्त दूषित वातावरण को रेखांकित किया निश्चित ही ऐसे प्रशिक्षणों के आयोजन से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त होता है एवं सीखने की प्रवृत्ति विकसित होती है ।
इस दौरान स्काउट गाइड प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने बताया कि स्काउट गाइड के आधारभूत सिद्धांतों का अनुकरण करने मात्र से ब्यक्ति की अलग पहचान होती है यह शिविर इन्हें बालक और शिक्षकों के बीच एक सेतु के रूप में सहयोगी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष कॉलेज प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण आपके जीवन शैली को परिवर्तित करने में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
कार्यक्रम संचालन स्काउट गाइड प्रशक्षिका किरण देवी ने किया ।
शिविर को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विद्यावती पांडे, अनीता श्रीवास्तव, रेनू सिंह, मीनाक्षी सिंह, धनंजय मिश्रा, विनय कुमार सिंह आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।



