बड़गो में जर्जर बिजली पोल तार गिरने से गेहूं की फसल हुई राख



गोरखपुर। थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 वर्गों में बिजली पोल गिरने से एक बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हुई बताया जा रहा है कि बिजली पोल बहुत जर्जर हो गया था। पोल लोहे का था जो नीचे सड़ा हुआ था पोल वार्ड के लोगों ने बताया कि सभी जिम्मेदारों को सूचना देने के बाद नहीं बदला गया और न आए । थाना रामगढ़ताल के आजाद नगर चौकी पुलिस टीम पहले मौके पर आई उसके बाद बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मचारी आए। वार्ड वासियों ने मिलकर आग को बुझाया जिससे काफी बड़ी मात्रा मे गेहू फ़सल नुकसान होनेसेबचाया। स्थानी निवासी राजू यादव ने बताया कि यह खेत बड़गो के मोनू यादव अधीया पर बोया था जो बिजली पोल गिरने से गेहूं की फसल नुकसान हो गई। कई जगह लोगों ने फोन किया लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा आग को मोहल्ले के लोगों ने बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया । आजाद नगर पुलिस टीम मे एसआई जितेंद्र सिंह एसआई रूप नारायण सिंह इंचार्ज प्रदीप पांडेय दिवान सार्वजित यादव दिवान ज्ञानधारी पाल सहित वार्ड के लोग मौजूद रहे।
