गोरखपुर। रमज़ानुल मुबारक महीना का आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज बड़े अदवो एहतराम के साथ महानगर की सभी मस्जिदों में सम्पन्न हुआ नमाज के समाप्ति के बाद मुल्क में अमनो अमान के लिए अल्लाह पाक से दुआ मांगी गई।
उक्त जानकारी देते हुए इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद व महासचिव हाजी सोहराब खान ने जारी संयुक्त प्रेस वार्ता में दी उन्होंने कहा इस वर्ष इस पर्व पर जिला प्रशासन व नगर निगम का काम बहुत सराहनीय रहा है।
मस्जिदों के आस-पास सफाई की व्यवस्था बहुत बेहतर थी तथा सुरक्षा के मुद्देनजर सभी मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था देखने को मिली कमेटी जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के प्रति शुक्रिया अदा करती है।
