वार्षिक समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

राखुखोर,पीपीगंज गोरखपुर। अरुशान न्यूज विकास खण्ड-भरोहिया के ग्राम पंचायत-राखुखोर में स्थित ए0एम0एस स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिक उत्सव को लेकर स्कूल में कई दिनों से तैयारी चल रही थी। इसके बाद 17-04-2024 दिन-बुधवार की शाम को स्कूल के प्रांगण में ही मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय के संस्थापक- वीरेन्द्र नाथ मिश्र(सेवानिवृत्त) एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य शिवेन्द्र नाथ मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय का वार्षिक उत्सव 2024 बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बच्चों ने मनाया। बच्चों ने कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वार्षिक उत्सव की थीम वसुधैव कुटुम्बकम् की थी जिसका अर्थ होता है धरती ही परिवार है। बच्चों ने वार्षिक उत्सव में कई प्रकार के संदेश भी लोगों को दिए। बच्चों द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश लोगों को दिया।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए
मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख हर कोई आनंदित हो उठा। बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभा को मंच के ऊपर उभरता देख श्रोता भाव विभोर हो गए और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।और विद्यालय के प्रबंधक श्री मती अस्मिता देवी एवं प्रधानाचार्य सैम सांडिल्य(एम0ए0बीएड0)एवं संचालन रागिनी, एवं प्रिंयका का भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर समाजसेवी श्री त्र्यम्बक मणि त्रिपाठी, रामबचन चौरसिया, विनोद चौरसिया, ओमप्रकाश गौतम स्कूल टीचर एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading