कैंपियरगंज गोरखपुर।अरुशान न्यूज।कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत -रामचौरा व ग्राम पंचायत- शिवलहिया में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे पश्चिम सिवान में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज धुआं उठता देख ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर विधायक पीoआoरो शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को सूचना दिए।
वहा पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सीवान में दोपहर करीब तीन बजे तेज धूप और हवा के बीच अज्ञात कारण से आग ने फसलों को लपेटे में ले लिया। सिवान में तेज लपटें और धुआं देख ग्रामीण दौड़ पड़े। आग विकराल रूप लेता जा रहा था। जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पंपिंगसेट की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर अग्निशमन दल और डायल 112 पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आगजनी से 20 बीघा भूमि में उगाया गया गेहूं जलकर राख हो गया। जिससे किसानों में मायूसी छाई हुई थी। वहीं ग्रामीणों की मदद से बड़ी घटना होने से बच गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुप कुमार सिंह ने कहा कि आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading