गोरखपुर। समय लगभग 11:45 पर बाला जी हॉस्पिटल अस्पताल रोड गोला ,गोरखपुर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायक तहसीलदार -तहसील ,गोला एवं अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया ।
श्री बालाजी हॉस्पिटल एवं मैटर्निटी होम ,गोला बाज़ार का पंजीकरण जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ,गोरखपुर के यहां पंजीकृत है ,जिसके संचालक डॉ बबिता गुप्ता व डॉ संजय गुप्ता है।
श्री बालाजी हॉस्पिटल पर पोर्टेबल अल्ट्रासाऊंड मशीन पाया गया तथा 8 बेड का हॉस्पिटल भी संचालित पाया गया ,जो अपंजीकृत था एवं नियमविरुद्ध संचालन किया जा रहा था।
एलोपैथिक मेडिकल स्टोर का पंजीकरण सन 2027 तक के लिए वैध पाया गया ।उपजिलाधिकारी गोला के निर्देश पर पोर्टेबल अल्ट्रासाऊंड मशीन को अभिरक्षा में लेकर बालाजी हॉस्पिटल गोला को सील कर दिया गया ।
