*शहंशाहे गोरखपुर बाबा मुबारक़ खां शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 6,7व 8 मई को अदबो एहतराम से मनेगा उर्स*

*उर्स में शामिल होकर सभी पाते है बाबा का फ़ैज़- इक़रार अहमद*



*गोरखपुर*/ अहले शहर गोरखपुर की सरजमी के बादशाह कहे जाने वाले और इंसानियत का पैगाम देने वाले सूफी संत हज़रत बाबा मुबारक खां शहीद रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक जो पिछले एक हज़ार सालों से मनाया जा रहा है इस बार भी उर्स मुबारक बड़े ही अजीमुश्शान तरीके से मनाया जाएगा उर्स की तैयारी जोरों पर है दरगाह के सदर इक़रार अहमद ने उर्स की जानकारी देते हुए बताया है कि 6,7 व 8 मई को तीन दिवसीय उर्स/ मेला की तैयारियां जोरो पर चल रही है अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन सैयद सलमान चिश्ती की निगहबानी में इस बार उर्स बड़े ही अदबो एहतराम के साथ मनाया जाएगा।पहले दिन 6 मई सोमवार के दिन बाद नमाज़ ईशा दस्तारबंदी का प्रोग्राम होगा जलसा भोर में होगा गुस्ल व सन्दल पोशी की रश्म अदा की जाएगी। 7 मई को कुरआन ख्वानी होगी 9 बजे मिलाद शरीफ का प्रोग्राम होगा 12 बजे से कुल शरीफ का प्रोग्राम होगा मगरिब की नमाज़ के बाद सरकारी चादर व गागर इरशाद अहमद बग्धी वाले के मियाँबाजार से निकल कर शाहर के विभिन्न इलाको से होते हुए आस्तानए आलिया पर पेश किया जाएगा बाद नमाज़ ईशा महफिले शमाँ कव्वाली का कार्यक्रम होगा जिसमें जुनैद सुलतानी बदांयू और वसीम साबरी दिल्ली के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। 8 मई बुधवार नमाज़ फज्र के बाद कुरआन ख्वानी 9 बजे दिन में मिलाद  का प्रोग्राम होगा 12 बजे कुल शरीफ जुहर की नमाज़ के बाद लंगर तकसीम होगा बाद नमाज़ ईशा कव्वाली का मुकाबला होगा जिसमें मशहूर कव्वाल शरीफ परवाज कानपुर और वसीम साबरी दिल्ली के बीच जोरदार मुकाबला होगा सदर इक़रार अहमद से लोगो से अपील की है कि बाबा के उर्स/ मेला में शामिल होकर बाबा के फ़ैज़ से फाइजेयाब हो।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading