अधिवक्ता पर जानलेवा हमला लगी गंभीर चोटे
गोरखपुर। गोरखपुर सिविल कोर्ट के एडवोकेट मंगलेश्वर वर्मा पेशे से अधिवक्ता है। रविवार को शाम 6:30 बजे शिवपुर चौराहा ब्रह्ममपूर थाना एम्स स्थित अपने भाई की दुकान पर गए थे। तभी वहां दुकान के पीछे पेशाब करने के लिए गए। वहां पहले से मौजूद देवेंद्र चौधरी वीरेंद्र चौधरी पेशकश चौधरी बिंदा देवी और अज्ञात लोग पहले से लाठी,डंडा,राड लेकर बैठे थे और मौका देख अधिवक्ता को मारा पीटा जिससे कई जगह गंभीर चोट लगी । अधिवक्ता के गले सोने की चेन छीन ली और सर,आंख के पास गंभीर चोटे आई। अधिवक्ता ने बताया एक पुरानी रंजिश के कारण मुझे जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। सभी मुलाजिम मुझे गाली गुट्टा देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मुझे लहूलोहान करके भाग गए। एम्स थाने पर एप्लीकेशन दिया और डॉक्टरी इलाज चल


रहा।


