स्कूल प्रबन्धक बनारसी सिंह ने दी बधाई

पीपीगंज गोरखपुर । नगर पंचायत पीपीगंज में पिछले सालों की तरह इस साल भी क्रिस्तु राजा पब्लिक जुनियर हाई स्कूल ने सीबीएसई के कक्षा 12 की परीक्षा परिणाम में सफलता के नए आयाम अर्जित किए हैं। इस वर्ष कक्षा 12 में शत प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त हुआ है और इसमें प्रथम स्थान सत्या सिंह पुत्री प्रेम नारायण सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 भारतद्वाज नगर ने 88.6 प्रतिशत के साथ टापर बनी। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक बनारसी सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता को बधाइयां, शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा या बोर्ड का रिजल्ट सिर्फ छात्रों का ही नहीं बल्कि माता-पिता और स्कूल का भी होता है। उन्होंने विद्यालय के स्टाफ को भी इसके लिए धन्यवाद दिया। इस वर्ष भी क्रिस्तु राजा पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहा। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि आगामी वर्ष, प्रश्न पत्र व शिक्षा के बदलते परिवेश को देखते हुए बच्चों की और अच्छी तैयारी करवाने के लिए स्कूल कृत संकल्प है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं व स्कूल स्टाफ को बधाई प्रेषित की है। वही शुभकामनाएं देने में लोगों का ताता लगा रहा जिसमें मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि रवि प्रताप नारायण उर्फ दिनेश सिंह, चंदन सिंह, मुन्ना सिंह, सुशील सिंह, सुनील सिंह, बबलू सिंह, पिंटू सिंह, मुकेश कुमार रावत आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading