गोरखपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर की टीम ने महानगर गर्ल्स इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर गोरखनाथ गोरखपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व0 बाबू बालेश्वर लाल की 37वी पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस श्रद्धांजलि सभा में तहसील सदर के अध्यक्ष पंकज पांडे ने बताया कि 1982 में जब ग्रामीण पत्रकारों को कोई पूछता नहीं था उनकी बहुत मांग नहीं थी उस समय बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना किया एवं तत्कालीन राज्यपाल से मिलकर जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के कमेटी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष उनके अनुपस्थिति में तहसील सदर के अध्यक्ष को नामित करवाया ।जब भी कोई जिले में कार्यक्रम होता है बाढ़ आपदा इस तरह की घटना होती है तो उस समय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष को बुलाया जाता है उनसे राय परामर्श लिया जाता है। आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में उनकी 37वी पुण्यतिथि मनाई गई । इस समय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उनके सुपुत्र सौरभ कुमार हैं। इस श्रद्धांजलि सभा में अजय वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव उपाध्यक्ष संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव प्रवक्ता इमरान खान विधि प्रकोष्ठ प्रभारी मिन्हाज अली सिद्दीकी महेश श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश ओझा ,फिरोज युसूफ अमित त्रिपाठी अरुण चौरसिया आदित्य अंचल श्रीवास्तव अजय कुमार परशुराम विश्वकर्मा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading