सीटेट परीक्षा मे धांधली करने वाले फरार अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की से उद्घोषणा की कार्यवाही की

गोरखपुर। केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 की परीक्षा में धांधली करने वाले 03 साल से फरार चल रहे अपराधी के विरुद्ध थाना रामगढ़ताल गोरखपुर पुलिस द्वारा कुर्की से पूर्व उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। केंद्रीय पात्रता परीक्षा 2021 की धांधली करने वाला अपराधी प्रतीक कुमार सिंह पुत्र रामदरश सिंह निवासी F जनहित कुंज अपार्टमेंट 9/7 सी0वाइ0 चिंतामणि मार्ग इलाहाबाद थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर मे मुकदमा अपराध संख्या 31/ 2021 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 3/9 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत किया गया था अभियुक्त प्रतीक सिंह अनवरत फरात चल रहे हैं, जिनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई किए जाने से पूर्व थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर पुलिस द्वारा धारा 82 द0प्र0सं0 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशानुसार की गई है। यदि अभियुक्त प्रतीक सिंह माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading