4 वर्ष से फरार गैंगस्टर एक्ट अपराधी के विरुद्ध कुर्की की पूर्व उद्घोषणा की कार्रवाई की गई

गोरखपुर। चार वर्ष से फ़रार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के अपराधी के विरुद्ध थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर पुलिस द्वारा कुर्की की पूर्व उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। गोरखपुर थाना रामगढ़ताल में पंजीकृत अपराध संख्या 20/20 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश बंद क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 संशोधन नियमावली निम्ननावली 2021 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त कुंदन शाह निवासी ग्राम खागा थाना मीरगंज जनपद पुरिया बिहार जो वर्ष 2020 से अनवरत फरार चल रहे हैं इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई के जाने से पूर्व थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर पुलिस द्वारा धारा 82 द0प्र0सं0 के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशानुसार की गई । यदि अभियुक्त कुंदन शाह माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading