नवागत तिवारीपुर थाना प्रभारी राजकुमारी शुक्ला ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण करने का दिया निर्देश

गोरखपुर। शासन की मंशा के अनुरूप और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के आदेश व एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में कार्य करते हुए नवागत तिवारीपुर थाना प्रभारी राजकुमारी शुक्ला ने आज थाना समाधान दिवस के मौके पर थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुना एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद मौके पर मौजूद मातहतों को निर्देशित किया कि मामले की जांच करके त्वरित कार्रवाई की जाए। किसी भी फरियादी को दोबारा थाने का चक्कर न लगाना पड़े जनता की समस्याओं का समाधान करना हम लोगों का नैतिक दायित्व है।मौके पर एस आई विवेक कुमार अवस्थी, वर्षा सिंह ,ज्ञान प्रकाश सिंह, हल्का लेखपाल इलाहीबाग मुन्नालाल ,बहरामपुर लेखपाल जवाहीर सिंह डोमिगढ़ लेखपाल ज्योति गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी आदिल अमीन भी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading