गोरखपुर।14 सितम्बर 2023 अटेवा पेंशन बचाओ मंच,की एक बैठक जंगल कौड़िया ब्लाक मुख्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने किया। सुनील कुमार दूबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर एक अक्टूबर 2023 को दिल्ली में एक ऐतिहासिक पेंशन शंखनाद रैली होगी जिसमें देश के विभिन्न प्रदेश एवं जनपदों के सभी शिक्षक कर्मचारी महाँ शंखनाद रैली में भाग लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांँग करेंगे ।बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने किया उन्होंने कहा कि एक जून 2023 से चंपारण से जो पेंशन रथ यात्रा चला था उससे एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा से देश के शिक्षक व कर्मचारियों में पेंशन बहाली के लिए नया जोश एवं ऊर्जा का संचार हुआ है । बैठक में मुख्य रूप में जंगल कौड़िया ब्लाक संरक्षक ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के संतोष कुमार यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक अक्टूबर पेंशन शंखनाद रैली में एक ऐतिहासिक रैली होगी और जनपद गोरखपुर से हजारों की संख्या में शिक्षक कर्मचारी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री परदेशी पासवान ने कहा कि एक अक्टूबर को दिल्ली कूच करने के लिए हमें लोगों को को प्रेरित करने की आवश्यकता है।इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने कहा कि एक अक्टूबर को दिल्ली में पेंशन शंखनाद रैली में गोरखपुर से शिक्षक कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी मांगों को रखेंगे ।यदि इस सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो हम 2024 के चुनाव में कर्मचारी एवं उनके परिजन सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य करेंगे।बैठक का सफल संचालन जंगल कौड़िया ब्लाक अध्यक्ष सूर्य भान सिंह वसफाई कर्मचारी संघ गोरखपुर के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और इसको हम लोग लेकर ही रहेंगे इसी क्रम में राम मिलन पासवान,रामसूरत यादव,उमेश सिंह,रामदुलारे यादव,रामकुमार राव, राजू प्रसाद, रामानंद,
परशुराम,विनोदकुमार,जय राम,शिव कुमार,
राजेश कुमार गुप्ता,रमेश चंद,सोमनाथ,राम बचन,धरमेनद्रर,पूनम सिंह,सरला देवी, पुनीता, वीरेंद्र, राम आशीष, उमेश,राकेश कुमार, गणेश कुमार गुप्ता, ध्रुवचंद मल, रामगनेश,हीरानन्द मोर्य,राम कोमल,अनिल कुमार,कमलेश कुमार,
विकास कुमार, रुदल प्रसाद, अजय कुमार, सुनील कुमार,कोदई प्रसाद,शिवपूजन,दीपू,एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading