दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को पैडलेगंज चौकी इंचार्ज ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में उ0नि0 अंजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 269/2024 धारा 379 भादवि0 व मु0अ0सं0 140/2024 धारा 379 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त मो0 नदीम को चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमों में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्त द्वारा दिनांक 08.03.2024 को न्यूरो केयर सेंटर व दिनांक 04.05.2024 को न्यू उदय हास्पिटल से मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया थाक । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
मो0 नदीम पुत्र नईम खान निवासी शाहमारूफ थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर हाल पता साढ़े छः वाली गली नक्खास थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 140/2024 धारा 379,411 भादवि थाना कैंट जनपद गोरखपुर
  2. मु0अ0सं0 269/2024 धारा 379,411 भादवि थाना कैंट जनपद गोरखपुर

बरामदगी-
चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल

गिरफ्तारी की टीम-

  1. उ0नि0 अंजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी पैडलेगंज थाना कैंट गोरखपुर
  2. उ0नि0 नवीन कुमार राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
  3. उ0नि0 शुभम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट गोरखपुर
  4. उ0नि0 प्रशि0 अतुल वर्मा थाना कैंट जनपद गोरखपुर
  5. हे0का0 अविनाश सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
  6. का0 मो0 आज़ाद थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading