पौधरोपण के साथ अखिलेश यादव का सपाइयों ने मनाया जन्मदिन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की उपस्थित में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया। सभी उपस्थित नेताओं ने अखिलेश यादव के लम्बी आयु की भगवान से प्रार्थना किया तत्पश्चात बेतियाहाता स्थित जीडीए पार्क में पौधारोपण किया गया। पुरे जनपद में आज 1 जुलाई से 7 जुलाई तक गांव गांव पौधारोपण कार्यक्रम चलेगा। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मिशन और विज़न से निर्मित विकास और समृद्धि का “समाजवादी पथ” हर युवा, बहुजन, पिछड़े, अल्पसंख्यक, वंचित, शोषित के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक बधाई, हम सभी समाजवादी लोग आपके स्वस्थ, सुखद व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव, जफर अमीन डक्कू, मनुरोजन यादव, इनामुल्लाह खान, मिर्जा कदीर बेग, रुपावती बेलदार, दुधनाथ मौर्य ,मुन्नीलाल यादव, अखिलेश यादव, रामजतन यादव, बृजनाथ मौर्य, हीरालाल यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, जितेंद्र यादव, संजय पहलवान, राघवेंद्र तिवारी राजू, सुरेंद्र निषाद, अशोक चौधरी, सच्चिदानंद यादव, राहुल गुप्ता, जावेद खान, रामललित यादव, मैना भाई, जयप्रकाश यादव, कपिस श्रीवास्तव, इमरान खान, विंदा देवी, जाहिद हुसैन, छोटे लाल राजभर, राहुल यादव, शिवशंकर गौड़, गवीश दुबे, अनूप यादव, हरेंद्र हैरी, फ़िरदौस आलम, राजेश यादव राजू, कमर कुरैशी, चंद्रभान प्रजापति, अभिमन्यु मौर्या, सुशील भारती, उर्मिला देवी, भवनाथ यादव, शकील शाही, राजाराम बेलदार, राम आशीष यादव, भोला यादव, कंचन श्रीवास्तव, पप्पू यादव, कमल किशोर यादव, स्वतंत्र सिंह यादव, महेंद्र निषाद, विक्की निषाद, संतोष मौर्य, गोली यादव, विजेंद्र अग्रहरि, अमीरुद्दीन अंसारी, अभिमन्यु मौर्य, चंद्रभान प्रजापति, धनपत यादव, एजाज अहमद, रौनक, शिवानंद, नफीस, खरभान, आफताब, इम्तियाज, विनोद श्रीकांत, अमि,त अजय आदि मौजूद रहे। वहीं पार्टी नेताओ द्वारा बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की भगवान से प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से जगदीश यादव, चंद्रबली यादव, मनुरोजन यादव, संजय पहलवान, जियाऊ पासवान, दुर्गेश मौर्य, विक्की निषाद आदि मौजूद रहे।


