कट रहे मुर्गों के अवशेष को खुले में फेंकने से फैल रही दुर्गंध व गदंगी होगी बीमारी।कैंम्पियरगंज। गोरखपुर कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र चौमुखा बाजार और गांवों तक खुलेआम मुर्गा काटे जा रहे है। मुर्गे के अवशेष खुले में फेंक दिये जा रहे है। जिससे दुर्गंध एवं गदंगी फैल रही है। इससे संक्रामण विमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।जानकारी के अनुसार कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के गांव से लेकर बाजारो तक खुले में मुर्गा काटकर बिक्री की जा रही है। मुर्गे की दुकानों से निकलने वाले अवशेषों को मांस बेच रहे दुकानदार खुलेआम फेंक दे रहे हैं। जिससे वातावरण दूषित होने के साथ साथ पड़े अवशेषों को कुत्ते और पक्षी इधर उधर बिखेर देते हैं। जो कीचड़ और पानी में सड़न होने से उससे उठ रही दुर्गन्ध से खुले में सज रही मांस की दुकानों पर प्रतिबंध के लिए ग्रामीणो ने शासन प्रशासन से तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग किया है।राहगीरों का रोड पर निकलना मुश्किल हो गया है। मांस बेच रहे दुकानदार शासन प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दुकानों से निकले अवशेषों को खुले में फेंक रहे हैं। जबकि मांस बेच रहे दुकानदार को चाहिए की दुकानों से निकल रही अवशेषों को गड्डा खोदकर उसमें दबा दे। परन्तु दुकानदार ऐसा नहीं कर रहे है। ग्रामीण राहगीरों ने लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

ByShivendra Mishra

Jul 2, 2024

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading